फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh attack bjp and accepting greetings of people in Rasoolabad

मिशन 2024 का अखिलेश ने दिया मंत्र: कानपुर में बोले- भाजपा ने दिया धोखा, अब सबक सिखाने का वक्त; किए कई सवाल

Thu, 12 Oct 2023 08:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 12 Oct 2023 08:48 PM IST
सार

रसूलाबाद एक निजी कार्यक्रम में आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में लोकतंत्र और संविधान खत्म हो गया है। नैला कटरा में मूर्ति का अनावरण के बाद खड़े पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न जयप्रकाश की जयंती पर माल्यार्पण करने से रोका किया। हमारे सवालों का जवाब दें। 

विज्ञापन
Akhilesh attack bjp and accepting greetings of people in Rasoolabad
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सभी दलों ने मन बना लिया है कि साथ रहेंगे। इस लिए गठबंधन तैयार हुआ है। बीजेपी की सरकार में संविधान और लोकतंत्र खत्म हो गया है। जनता अब बीजेपी को सबक सिखाने जा रही है। लोग महसूस कर रहे हैं कि भाजपा ने धोखा दिया है। ये बातें रसूलाबाद एक निजी कार्यक्रम में आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं से मिले और लोकसभा चुनाव के लिए जुटने के लिए मंत्र दिया।

विज्ञापन


रसूलाबाद के नैला कटरा में प्रतिमा अनावरण करने के बाद रसूलाबाद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी, अन्याय चरम सीमा पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। किसान परेशान घूम रहा है। लोकसभा चुनाव के सवाल पर कहा कि जनता प्रदेश की 80 की 80 सीटें भाजपा को हराने जा रही है। 
विज्ञापन


जनता महसूस कर चुकी है कि भाजपा ने धोखा दिया है। जो समाजवादी ने योजनाएं शुरू की थी उन्हें खराब कर दिया गया है। जो गठबंधन बना है, जनता की पीडीए भाजपा का सफाया करेगा। प्रधानमंत्री कोई भी मगर इस बार भाजपा का प्रधानमंत्री नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भारत रत्न जयप्रकाश की जयंती के दिन उनकी प्रतिमा को पॉलीथिन और टिन में ढांक कर आखिर कौन सी नाकामी छिपाई जा रही थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगाकर माल्यार्पण करने नहीं दिया गया। आगे कहा कि सबसे दुख की बात यह है कि समाजवादियों ने समाजवादी संग्रहालय में जयप्रकाश के जीवन के संघर्ष के बारे में बताया। जयप्रकाश जीवन द्वारा जेल गए और भाग कर आए, थाली बजाओ आंदोलन किया। इस तरह की तमाम चीजें संग्रहालय में हैं। उन्होंने जातीय जनगणना की जाने व संविधान में सभी को न्याय मिलने की बात कही। अखिलेश यादव ने कहा कि पहनावे से पता लग जाता है कि बहुत बड़े छोडू लोग हैं।


सपा नेता के माता-पिता की मूर्ति का किया अनावरण
नैला कटरा स्थित गंर्धव सिंह इंटर कॉलेज में अखिलेश यादव ने सपा नेता पुष्पेंद्र यादव की माता-पिता की मूर्ति का अनावरण कर उनको नमन किया। साथ ही देरी से पहुंचने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से क्षमा मांगी। इसके बाद अखिलेश यादव सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी फैजान के आवास पर पहुंचे थे। इसी तरह रसूलाबाद-झींझक रोड स्थित सपा के वरिष्ठ नेता स्व वाजिद अली शाह के आवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर बिरहुन से जिला पंचायत सदस्य अंकित यादव, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, आरपी कुशवाहा, कमलेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed