फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After seven years the maximum temperature crossed 41 degrees

Kanpur News: सात साल बाद अधिकतम तापमान पहुंचा 41 के पार

Tue, 22 Apr 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
After seven years the maximum temperature crossed 41 degrees
इटावा। एक बार फिर गर्मी रिकाॅर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिन का तापमान सात साल के बाद सबसे अधिक रहा। सुबह से ही सूरज की तल्खी ने लोगों को परेशान रखा। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रविवार की रात भी काफी गर्म रही। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। लोगों को रात में भी भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। इससे पहले वर्ष 2017 में 21 अप्रैल को जिले का तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इस बार अप्रैल से ही गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। दोपहर के समय शहर के प्रमुख बाजारों में तपती धूप के कारण सन्नाटा सा रहा। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास चल रहा था, लेकिन सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री को भी पार कर गया।
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए अब लोगों ने सिर व चेहरे को गमछे से ढकना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर रहने वाले लोग बड़ी संख्या में चेहरे, हाथ और सिर को गमछे से ढके हुए दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे के मुताबिक इस सप्ताह में अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बृजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दवाइयों की पर्याप्त मात्रा को रखने के साथ चिकित्सकों को भी सचेत किया गया है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अजय शर्मा के अनुसार गर्मी के मौसम में होने वाली लगभग सारी बीमारियों की जड़ खान-पान, पेयजल व साफ-सफाई से जुड़ी हुई हैं। इस मौसम में सही खानपान पर ध्यान देने से बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।



गर्मी में इन बातों का रखे ध्यान
-दिन में करीब पांच से छह लीटर पानी पीएं, हल्का भोजन करें।
-भोजन में सलाद व हरी पत्तेदार सब्जियों का ज्यादा प्रयोग करें।

- हमेशा ताजा भोजन करें।
-मौसमी फल और जूस का इस्तेमाल अधिक करें।

-धूप में निकलने पर छाता, धूप के चश्मे, सिर पर कैप और मुंह ढकने को टॉवल का इस्तेमाल करें।

---------------------------
जिला प्रशासन ने जारी किया यलो अलर्ट

सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आपदा विशेषज्ञ अवनीश दुबे ने बताया कि 22 से 25 के मध्य जनपद में लू चलने की संभावना है। ऐसे में कड़ी धूप में विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच बाहर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस घोल, नारियल का पानी, लस्सी, चावल का पानी, नीबू का पानी, छांछ, आम का पन्ना इत्यादि घरेलू पेय पदार्थो को इस्तेमाल करें।

------------------------
बीते वर्षों में 21 अप्रैल का तापमान

वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

2025 41.6 26
2024 38 23
2023 38 23
2022 40 26
2021 39 23
2020 37 24
2019 35 21
2018 40 24

--------------------------
नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed