{"_id":"6876a5958d5395c8c10e01a8","slug":"action-taken-against-the-person-causing-disturbance-for-disturbing-peace-etawa-news-c-216-1-etw1002-128134-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हंगामा करने वाले पर शांतिभंग में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हंगामा करने वाले पर शांतिभंग में कार्रवाई
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर के नगला दी मीरखपुर पुठिया गांव के किसान महेश प्रताप ने संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस पर सोमवार को लेखपाल मुनेश यादव टीम के साथ जांच करने गए थे। लेखपाल मुनेश यादव ने बताया कि मौके पर जांच में पता चला कि जिन लोगों की शिकायत की गई है उनके नाम सन 2000 में पट्टा हो चुका था। महेश प्रताप की ओर से गलत शिकायतें की जा रही हैं।
यह बात किसान से लेखपाल ने कही तो किसान महेश ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर लेखपाल ने थाना पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसहाय ने पहुंचकर किसान को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर मंगलवार को मुकेश के खिलाफ शांति भंग में पुलिस ने कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट मामला गलत पाया गया था। आरोपी किसान जबरन दबाव बना रहा था। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।