फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accused Was misdeed from one year threatening to kill

हत्या की धमकी दे कर रहा था दुष्कर्म, फांसी के फंदे से लटकी पीड़िता, विरोध करती तो बोलता जान ले लूंगा

Sun, 09 Feb 2020 08:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 09 Feb 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
accused Was misdeed from one year threatening to kill
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता फांसी के फंदे पर लटक गई। समय रहते उसको परिजनों ने देख लिया, जिससे उसकी जान बच गई। शनिवार सुबह आरोपी उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। तभी परिजनों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोपी एक साल से पीड़िता के परिजनों की हत्या करने की धमकी दे उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पनकी एसओ विनोद सिंह के मुताबिक पीड़िता का पड़ोसी दीपू तिवारी का पास में ही कारखाना है।
विज्ञापन


 

वह पिछले एक साल से महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब पीड़िता विरोध करती थी तो वह उसके पति समेत अन्य परिजनों को जान से मारने की धमकी देता था। छह फरवरी को भी उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे क्षुब्ध पीड़िता ने सात तारीख की रात कमरे में फांसी लगा ली।

उसी वक्त उसके पति ने उसको देख लिया। इससे उसकी जान बच गई। इधर आठ तारीख को तड़के चार बजे दीपू उसके घर पहुंच गया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। फिर उसको कमरे में बंद कर लिया। परिजनों की नींद खुल गई और उसको मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी पर पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी देने, घर में घुसकर मारपीट करने की धारा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


 

डरें नहीं शिकायत करें
- अगर कोई छेड़खानी या दुष्कर्म करे तो पुलिस को तुरंत सूचना दें
- वूमेन पावर लाइन 1090 पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
- पीड़िता का नाम व अन्य विवरण गोपनीय रखा जाता है।
- सोशल मीडिया प्लेटफार्म की मदद से भी रिपोर्ट दर्ज करने की सुविधा है
- सीधे पुलिस अफसरों को भी फोन कर शिकायत कर सकते हैं
 

अगर कोई डरा धमका कर शोषण कर रहा है तो इसके खिलाफ आवाज जरूर उठायें। पुलिस पीड़ितों के साथ है। जो भी ऐसे कृत्य करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में शिकायतकर्ताओं का नाम, पता व उसके बारे में अन्य जानकारी गोपनीय रखी जाती है। डरें नहीं शिकायत करें। ताकि आरोपियों पर कार्रवाई हो सके।
अनंत देव, डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed