फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A worker died and three others were injured after being electrocuted while setting up a tent.

Kanpur News: टेंट लगाने में करंट की चपेट में आए मजदूर की मौत, तीन घायल

Sat, 07 Feb 2026 02:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A worker died and three others were injured after being electrocuted while setting up a tent.
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर उदैत में शुक्रवार दोपहर शादी कार्यक्रम के लिए टेंट लगाते समय लोहे का एक पाइप ऊपर से निकली एचटी लाइन में छू गया। इससे करंट उतर आने से दो मजदूर व पास में खड़े दो किशोर झुलस गए। गंभीर हालत में सभी को सीएचसी शिवली भेजा गया। यहां से कानपुर एक मजदूर को कानपुर भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

प्रतापपुर उदैत निवासी राजन लाल राठौर की बेटी की शुक्रवार को शादी थी। घर पर कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। घर के पास ही शिवली के एक टेंट व्यापारी के मजदूर अंकुर (31), कार्तिक (25) पुत्र राजकुमार निवासी निराला नगर शिवली दोपहर दो बजे के करीब स्वागत गेट तैयार कर रहे थे। गेट बनाने के दौरान लोहे के पाइप खड़े किए जा रहे थे। मजदूरों ने पास मौजूद गांव के सचिन (17) पुत्र शिव प्रसाद, आदित्य (16) पुत्र धर्मेंद्र को मदद के लिए बुला लिया। इसी बीच पाइन खड़ा करते ही ऊपर से निकली एचटी लाइन में छू गए। इससे पाइप में करंट उतर आया और चारों अचेत होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

यह देख पास में मौजूद लोग दौड़ कर पहुंचे और चारों को सीएचसी शिवली लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सचिन, आदित्य की स्थिति सामान्य होने पर परिजनों के साथ वापस घर भेज दिया गया। जबकि अंकुर व कार्तिक को हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया। हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान कार्तिक की मौत हो गई। घायल अंकुर की हालत नाजुक बनी है। कार्तिक के भाई हर्षित ने बताया कि भाई टेंट लगाने गया था। तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। अनहोनी की जानकारी पर परिवार के लोगों का हाल बेहाल रहा। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि कानपुर में इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
डेढ़ माह पहले हुए थी कार्तिक की शादी
कार्तिक की मौत के बाद मां अंशु देवी, पिता राजकुमार, भाई हर्षित, हिमांशू का हाल बेहाल रहा। भाई हर्षित ने बताया कि कार्तिक की करीब डेढ़ माह पहले शादी हुई थी। वह टेंट लगाने का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। इधर शादी कुछ दिन बाद ही पति की मौत के बाद पत्नी रेशमा का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। परिवार के लोग उसे ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed