{"_id":"6872be0e671f20ce8e0ebeeb","slug":"a-woman-constable-was-cheated-of-rs-45000-in-the-name-of-paying-lic-premium-kanpur-news-c-362-1-ka11011-126993-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एलआईसी का प्रीमियम भरने के नाम पर महिला सिपाही से 45 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एलआईसी का प्रीमियम भरने के नाम पर महिला सिपाही से 45 हजार की ठगी
विज्ञापन
कानपुर। एलआईसी का प्रीमियम भरने के नाम पर रायपुरवा थाने में तैनात महिला सिपाही से 45 हजार रुपये की ठगी हो गई। पीड़िता ने रायपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूलरूप से बुलंदशहर के थाना अरनिया के ग्राम सुरजावली निवासी महिला कांस्टेबल रेनू पाल वर्तमान में रायपुरवा थाने में तैनात हैं। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सात जुलाई को दोपहर 2:18 बजे मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने बताया कि उनकी एलआईसी बीमा पॉलिसी का 15,000 रुपये का प्रीमियम आया है, जिसे भरना है। बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए नंबर भेजा कहा। व्यक्ति की बातों का विश्वास कर एसबीआई के खाते से गूगल पे के माध्यम से 5000 रुपये भेज दिए।
इसके बाद फोन कर उस व्यक्ति ने झांसे में लिया और दो बार में 20-20 हजार रुपये और ट्रांसफर करा लिए। इस तरह ठगों ने कुल 45 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद घर में एलआईसी बीमा पॉलिसी के बारे में पता किया तो परिजनों ने ठगी होने की बात कही। रायपुरवा थाना प्रभारी संतोष गौड़ ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल से मदद ली जा रही है।