फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A serviceman showed his attitude on social media, saying if he is not wrong, he will not bow down.

Kanpur News: सेमाकर्मी ने सोशल मीडिया पर दिखाए तेवर, बोला गलत नहीं, तो झुकुंगा नहीं

Sat, 07 Mar 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
A serviceman showed his attitude on social media, saying if he is not wrong, he will not bow down.
रूरा। भाजपा नेता के घर पर फायरिंग व पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ और लूट के मामले में आरोपी सेनाकर्मी विवेक यादव ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पर तीन वीडियो पोस्ट किए हैं। इनमें वह खुद को निर्दोष बता रहा। साथ ही उसने पुलिस पर गलत फंसाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं एक वीडियो में वह यह कहता दिख रहा है कि उसे पान सिंह तोमर बनने पर मजबूर न किया जाए। विवेक फौजी गलत नहीं है, वह झुकेगा नहीं। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

फायरिंग व लूटपाट के आरोपी अहिरन गढ़ेवा निवासी सेनाकर्मी व उसके साथियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें शुक्रवार को दिनभर खाक छानती रहीं लेकिन कामयाब नहीं हो सकीं। इस बीच शुक्रवार को विवेक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किए गए पहले वीडियो में अपना परिचय दिया। बताया कि वह कानपुर देहात के अहिरन गढ़ेवा गांव का रहने वाला है। आगे उसने कहा कि उसके ऊपर 2023 से रूरा थाने में फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। उसने एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय व सरकार से मदद की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन

दूसरे वीडियो में कहा जो लोग मेरे ऊपर मुकदमे लिखवा रहे हैं। वे लग्जरी कारों में हूटर लगाकर घूम रहे हैं। पुलिस मुझे पकड़ने के लिए पांच टीमें न लगवाए। मेरे घर वालों को परेशान किया जा रहा है। पहले इस बात की जांच कराई जाएं कि क्या मैं लूट की घटना में शामिल था। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए। यदि मेरी गलती है तो मैं स्वयं सरेंडर कर दूंगा। जो सजा होगी वह मुझे स्वीकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तीसरे वीडियो में सेनाकर्मी ने एक विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसके खिलाफ राजनीति कर फर्जी मुकदमें लिखाए जा रहे हैं। खासकर जो कानपुर देहात के नेता हैं वह गौर से सुनें। वह चाहें तो मेरा एनकाउंटर भी करवा सकते हैं। आज नहीं तो कल यही आवाज ऐसी उठेगी कि उनके जबाव नहीं होगा। साथ ही विवेक ने शनिवार को भी सोशल मीडिया पर लाइव आने की बात कही है। बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री शुभम शुक्ला ने सेनाकर्मी विवेक व उसके साथियों पर तिगाईं स्थित पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ कर सेल्समैन से रुपये लूटने, घर पर आकर फायरिंग करने आदि के आरोप मेंं प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

.......................
वर्जन.......
आरोपी सेना के जवान व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस जवान के सोशल मीडिया एकाउंड से वायरल हुए वीडियो की जांच करवा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - सुधीर भारद्वाज, थानाध्यक्ष रूरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed