{"_id":"68b5efb26e4df448a502b565","slug":"a-girl-child-hid-in-the-house-to-avoid-going-to-anganwadi-school-was-found-after-five-hours-kanpur-news-c-213-1-sknp1042-136727-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आंगनबाड़ी स्कूल जाने से बचने को घर में छिपी बच्ची, पांच घंटे बाद मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आंगनबाड़ी स्कूल जाने से बचने को घर में छिपी बच्ची, पांच घंटे बाद मिली
विज्ञापन
- अतरौली थाना क्षेत्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल भेजे जाने के डर से मासूम बच्ची घर में ही छिप गई। दादी को काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लगभग पांच घंटे बाद पुलिस ने घर से ही बच्ची को सकुशल खोज लिया।
एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पुत्र अपनी पत्नी के साथ लुधियाना में रहता है। पोती (7) उसके साथ ही रहती है। महिला के मुताबिक पोती गांव में ही आंगनबाड़ी स्कूल में पढ़ती है। सोमवार की सुबह आठ बजे पोती घर से चबेना भुनवाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति के घर जाने को निकली थी। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह मौके पर पहुंच गए और बच्ची की तलाश दो टीमें गठित कर की गई। इसी बीच मार्कंडेय सिंह ने बच्ची को उसके घर में ही तलाशा तो वह छिपी मिली। पुलिस का दावा है कि बच्ची ने बताया कि आंगनबाड़ी स्कूल जाने से डरकर वह छिप गई थी।