{"_id":"69e5443d87c0b7675709f201","slug":"a-father-son-duo-duped-29-people-of-rs-7-lakh-in-the-name-of-providing-housing-kanpur-news-c-362-1-ka11013-145933-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आवास दिलाने के नाम पर 29 लोगों से पिता-पुत्र ने सात लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आवास दिलाने के नाम पर 29 लोगों से पिता-पुत्र ने सात लाख ठगे
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में गरीब आवास योजना के तहत लोगों को आवास दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र ने 29 लोगों से सात लाख रुपये की ठगी कर ली। आवास और रकम नहीं मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रायपुरवा के कोपरगंज निवासी आशीष कुमार दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनकी श्यामनगर के रक्षा विहार निवासी पवन कुमार से जान पहचान थी। पवन ने उनसे कहा था कि उसके पिता दिनेश कुमार गन फैक्टरी में काम करते हैं। पिता मेट्रो या गन फैक्टरी में नौकरी लगवा सकते हैं और गरीब आवास योजना से कॉलोनी आवंटन कराने का भी काम करते हैं। उसने और 29 लोगों ने काॅलोनी के नाम पर सात लाख रुपये पिता-पुत्र को दिए। समय बीतने के बाद जब कॉलोनी नहीं मिली तो पवन कुमार और उसके पिता से बातचीत की तो उन्होंने जल्द की कॉलोनी मिलने का आश्वासन दिया। कुछ माह बीतने पर आवास नहीं मिले तो 25 जून 2025 दिनेश के आवास पहुंचे तो उन लोगों ने छेड़छाड़, लूटपाट और धमकी देकर भगा दिया। आरोप है कि पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।