फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   डीपीआरओ दफ्तर में हंगामा

डीपीआरओ दफ्तर में हंगामा

Fri, 26 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
डीपीआरओ दफ्तर में हंगामा
कन्नौज। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो के अनुमोदन के लिए डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी व जिला परियोजना प्रबंधक के बीच गुरुवार को कहासुनी हो गई। जब तक अन्य कर्मचारी बीच बचाव कराने पहुंचते तक तक दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। ग्राम पंचायत अधिकारी ने परियोजना प्रबंधक पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर डीपीआरओ ने कहाकि उनकी गैर मौजूदगी में विवाद हुआ। हालांकि दोनों पक्षों को शांत करा दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को डीपीआरओ दफ्तर में दोपहर के समय प्राकलन का अनुमोदन लेने के लिए छिबरामऊ के ग्राम पंचायत अधिकारी मृदुल दुबे पहुंचे। इस बीच परियोजना प्रबंधक शलभ अग्निहोत्री से बातचीत के दौरान ही कहासुनी होने लगी। गुस्से में मृदुल दुबे ने डीपीआरओ की टेबल पर साथ लाए कागज भी फाड़कर फेंक दिए। मामला गरमाता देख दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों ने बीच में पड़कर दोनों को शांत कराया। उधर, ग्राम पंचायत अधिकारी मृदुल दुबे ने इस मामले की लिखित शिकायत सीडीओ एसके सिंह से की है।
विज्ञापन

इसमें उसने आरोप लगाया कि प्राकलन के अनुमोदन के नाम पर परियोजना प्रबंधक शलभ अग्निहोत्री छह हजार रुपये रिशवत मांग रहे थे। उसने जब प्राकलन पास कराने की बात कही तो कागज फाड़कर फेंक दिए। वहीं इस मामले डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि दोपहर में वह जिलाधिकारी की बैठक में गए थे। यह सारा विवाद उनकी गैर मौजूदगी में हुआ है। दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed