जिंदगी भर का गम दे गया हादसा: ई-रिक्शा पलटने से सात साल के बच्चे की मौत, मां घायल
हादसा तिंदवारी थाना क्षेत्र के तिंदवारी-परसौड़ा संपर्क मार्ग पर हुआ। परिजनों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिंदवारी-परसौड़ा संपर्क मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास ई-रिक्शा पलट जाने से दबकर मासूम की मौत हो गई। हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना क्षेत्र के गांव परसौड़ा निवासी शशिकांत मिश्र ने बताया कि उनकी पत्नी जय देवी शनिवार की दोपहर उपचार कराने तिंदवारी आईं थीं। ई-रिक्शा में बैठकर वह अपने पुत्र शिवा (7) के साथ गांव परसौड़ा जा रहीं थीं। रास्ते में हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में जय देवी और पुत्र शिवा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी तिंदवारी लाया गया। डॉक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चाचा आलोक मिश्रा ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में धुत था। लापरवाही ई-रिक्शा को चलाते हुए उसने घटना को अंजाम दिया है। शिवा अपने पिता की इकलौती संतान था। वह कस्बे के ही एक स्कूल में यूकेजी का छात्र था। थानाध्यक्ष तिंदवारी संदीप सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा पलटने से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।