{"_id":"5984c2d24f1c1bef2d8b46c1","slug":"61501872850-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट चालान करने पर बिफरे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट चालान करने पर बिफरे भाजपाई
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जालौन। एक ओर सीएम हेलमेट अनिवार्य का आदेश जारी कर रहे हैं तो दूसरी ओर पार्टी के ही नेता कार्यकर्ता अभियान का विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार रात कालपी कोतवाली पुलिस ने पार्टी के कार्यकर्ता का हेलमेट न होने पर चालान कर दिया। इस पर बिफरे पार्टी नेताओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।
नेताओं ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पार्टी के बडे़ नेताओं के फोन आने के बाद ही भाजपाइयों ने कोतवाली छोड़ी। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि बाइक के कागज भी नहीं थे, फिलहाल बाइक को कोतवाली में खड़ा कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि रात 9 बजे के आसपास हाईवे पर चेकिंग चल रही थी, तभी पुलिस ने बिना हेलमेट लगाए आलमपुर निवासी बाइक सवार भजपा कार्यकता को रोका तो वह स्वयं को भाजपा का कार्यकर्ता बताकर सिपाहियों से उलझ गया। बाइक के कागज भी पूरे नहीं थे। इस पर सिपाहियों ने बाइक कोतवाली में खड़ी करा दी।
विज्ञापन
इसके कुछ ही देर बाद भाजपा के नगर अध्यक्ष अमित पांडे और व्यापारी नेता मुन्ना भी दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंच गए और बाइक छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगे। इस पर भाजपाइयों और कोतवाल के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई। तब तक मामला पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुंच गया तो उन्होंने फोन पर ही कोतवाली में मौजूद नेताओं को समझाना शुरू कर दिया। इधर, कोतवाल ने भी मामले से आलाधिकारियों को अवगत कराया।
इसके बाद एक एक कर भाजपा नेता कोतवाली से हटने लगे। वहीं भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस की अभद्रता से मामला बढ़ा है। कोतवाल का कहना है कि अभद्रता किसने की सबकी वीडियो रेकार्डिंग देखने से ही पता चल जाएगा।
हेलमेट के चालान पर बिफरे
भाजपाई, कोतवाली में हंगामा