{"_id":"5c7ed252bdec22146c222b46","slug":"31551815250-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र पर राजनीतिक हित में सेना के इस्तेमाल का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र पर राजनीतिक हित में सेना के इस्तेमाल का आरोप लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में रहे गृह राज्यमंत्री रामलाल राही ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक हित में भारतीय सेना का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। सामाजिक मतभेद फैलाने और पक्षपात ढंग से योजनाओं का क्रियान्वयन करने की बात भी कही है। वह मंगलवार को अपनी बहू मंजरी राही, पुत्र व पूर्व विधायक रमेश राही, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चंद्रप्रकाश मिश्रा के साथ बिल्हौर पहुंचे और बैठक की।
बैठक के दौरान पूर्व गृहराज्यमंत्री ने केंद्र सरकार की नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, राफेल सौदा व प्रदेश सरकार में छुट्टा पशुओं से किसानों की समस्या आदि के मुद्दों पर पीएम मोदी और सीएम योगी पर आरोप लगाए। पूर्व गृह राज्यमंत्री ने कांग्रेस को बलिदानियों की पार्टी बताकर लोकसभा चुनावों में मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा जनसंपर्क करने की बात भी बताई। इस दौरान उन्होंने मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से अपनी बहू मंजरी राही को कांग्रेस पार्टी की ओर से दावेदार होने का भी दावा किया है। इस दौरान रामेंद्र कटियार, गया प्रसाद कटियार, गिरीश कटियार, रबीश कटियार, विनोद आदि मौजूद रहे।