फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   28 reported in Jaisalpur dispute, nine arrested

Kanpur News: जैसलपुर विवाद में 28 पर रिपोर्ट, नौ गिरफ्तार

Tue, 01 Jul 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 01 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
28 reported in Jaisalpur dispute, nine arrested
राजपुर। जैसलपुर में रविवार को जमीनी विवाद में हुई मारपीट फायरिंग में 13 लोग घायल हो गए थे। मामले में सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर कुल 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही फायरिंग करने वाले आरोपी सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जैसलपुर गांव के बाहर मोबाइल टॉवर के पास की जमीन पर स्वामित्व को लेकर गांव के रामजी सिंह व शिव शंकर के बीच रविवार को विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों गुटों में धारदार हथियारों से मारपीट हो गई थी। एक गुट का फायरिंग करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। मारपीट में दोनों गुटों ने तीन महिलाओं सहित 13 लोग घायल हुए थे। घटना के बाद रात में रामजी के बेटे दीपक सिंह ने राजपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

बताया कि गांव के शिवशंकर सिंह उसकी पैतृक जमीन पर निर्माण करवा रहे थे। विरोध करने पर आरोपी शिवशंकर सिंह, रामशंकर सिंह, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र उर्फ काजू, रीशू सिंह, अंकुश सिंह, हर्षित सिंह, भूरे सिंह, करन सिंह, प्रदीप सिंह, महिपाहल, गुड्डू सिंह, पिंटू सिंह ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से शिवशंकर ने प्लॉट व मवेशी बांधने का विरोध करने पर गांव के रामजी सिंह, दीपक, सुरेश सिंह, राहुल सिंह, संतोष, रमेश, सोनू, सुमित, पुरूषोत्तम, सोनू सिंह, गोलू, विपिन, शिवपाल, नन्हे व चंदपाल समेत 15 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पुलिस ने सोमवार दोपहर को जैसलपुर में दबिश देकर एक पक्ष के महिपाल सिंह, देव सिंह, मिस्टर सिंह, भूरे सिंह, विजय पाल सिंह व दूसरे पक्ष से पुरुषोत्तम सिंह, राहुल व रमेश को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दमनपुर ईंट भट्टा के पास शिवशंकर सिंह को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि आरोपी शिवशंकर का झगड़े के दौरान तमंचे से फायरिंग करने वीडियो वायरल हुआ था। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed