{"_id":"5896b46d4f1c1b8d73e7ffda","slug":"2500-complaints-in-24-hours-to-stf-in-online-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महा फ्रॉड कंपनी के खिलाफ 24 घंटे में मिली 2500 शिकायतें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस महा फ्रॉड कंपनी के खिलाफ 24 घंटे में मिली 2500 शिकायतें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एब्लेज इंफो सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने देश के कितने निवेशकों को अपना शिकार बनाया, इसका सही पता लगा पाना यूपी एसटीएफ के लिए मुश्किल है। 24 घंटे में ऑनलाइन ठगी के शिकार 2500 लोगों ने स्पेशल टॉस्क फोर्स से ऑनलाइन शिकायत की है। इनमें कानपुर के भी दो लोग शामिल हैं। वहीं इस मामले में कंपनी की निदेशक आयुषी अग्रवाल को एसटीएफ ने दोषी माना है।
यह कंपनी सोशल ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रही थी। प्रदेश एसटीएफ की टीम ने नोएडा में 37 अरब की ऑनलाइन ठगी के इस मामले का भंडाफोड़ किया। नोएडा के सेक्टर 63 में एक कंपनी चलाई जा रही थी, जो अब तक निवेश के मामले में 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम की ठग चुकी थी। जानकारी के मुताबिक कंपनी तकरीबन सात लाख लोगों का पैसा ठग ठग चुकी है। वहीं 2500 लोगों ने कंपनी के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
कंपनी के खिलाफ तलाश तेज कर दी गई है। आयुषी के परिजनों, रिश्तेदारों और करीबियों पर नजर रखी जा रही है। कई नंबरों को सर्विलांस पर लिया गया है। एब्लेज इंफो सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने साढ़े छह लाख निवेशकों को 3700 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। मामले का खुलासा होने पर यूपी एसटीएफ ने कंपनी मालिक अनुभव मित्तल, सीईओ श्रीधर, टेक्निकल हेड महेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अनुभव की पत्नी आयुषी अग्रवाल, अनुभव के पिता एवं पूर्व निदेशक सुनील मित्तल और वर्तमान सह निदेशक सुन्नी मेहता की तलाश की जा रही है। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन
एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि ठगी के शिकार हैदराबाद, दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र समेत देश के तमाम प्रांतों के 2500 लोगों ने एसटीएफ नोएडा में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतें आने का सिलसिला अभी जारी है। इनमें कानपुर के गोविंद नगर निवासी राहुल राज और राहुल कुमार भी हैं। आयुषी समेत अन्य नामजद आरोपियों को दबोचने के लिए एसटीएफ की सभी यूनिटों के अलर्ट किया गया है। प्रदेश भर में आरोपियों के रिश्तेदारों और परिचितों के बारे में पता लगाया जा रहा है। ई-मेल पर दर्ज कराएं शिकायत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ऑनलाइन ठगी के शिकार लोगों की शिकायत के लिए एक ई-मेल आईडी- reportfraud@upstf.com जारी की है।