फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 mm of rain fell throughout the day, the temperature dropped below 30 degrees

Kanpur News: दिन भर हुई 25 मिमी बारिश, पारा 30 डिग्री के नीचे आया

Tue, 26 Aug 2025 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
25 mm of rain fell throughout the day, the temperature dropped below 30 degrees
बारिश में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। बारिश का सिलसिला रुक-रुककर 14 सितंबर की दोपहर तक जारी रहने का पूर्वानुमान है। इसके अगले दिन मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। इस बीच सोमवार को सुबह से लेकर देर शाम तक 25 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। कानपुर मंडल के ऊपर ट्रफ लाइन यानी बादल रहने की वजह से कहीं पर हल्की व कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से दिन का तापमान 2.5 डिग्री लुढ़ककर 29.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। रात का पारा बादल होने की वजह से 24 डिग्री पर पिछले कई दिनों से बना हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार ट्रफ लाइन राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, उत्तर प्रदेश के आगरा, प्रयागराज, कानपुर और झारखंड जमशेदपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। जिन क्षेत्रों में यह लाइन जा रही है, वहां, वहां भारी बारिश की संभावना है। बताया कि उत्तर प्रदेश में घने बादलों की आवाजाही के साथ 28 अगस्त तक बारिश कहीं तेज तो कहीं हल्की होने की पूरी संभावना है। बीच-बीच में तेज धूप भी निकल सकती है। साथ ही करीब आठ किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई बारिश
चकेरी एयरफोर्स एरिया-24.8 मिमी
काकादेव -12.7 मिमी
नौबस्ता -13.4 मिमी
सिविल लाइंस -12.7 मिमी
कंपनी बाग -11.6 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed