फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   220 youths got jobs in employment fair

Kanpur News: रोजगार मेले 220 युवाओं को मिली नौकरी

Tue, 22 Apr 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
220 youths got jobs in employment fair
कानपुर। राजकीय आईटीआई पांडुनगर में सोमवार को रोजगार मेला लगा। इसमें 11 कंपनियां नौकरी और अप्रेंटिसशिप के मौके लेकर आईं। 250 अभ्यर्थियों ने मेले में हिस्सा लिया, जिसमें 220 कंपनी प्रतिनिधियों की उम्मीदों पर खरे उतरे और नौकरी पाने में सफल रहे। चयनित युवाओं के कार्यक्षेत्र शहर के अलावा पुणे, गुरुग्राम, दिल्ली, एनसीआर, नोएडा रहेंगे।
विज्ञापन

सुबह दस बजे शुरु हुए रोजगार मेले में कानपुर नगर व अन्य प्रदेशों की जानी मानी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हए। वहीं, नौकरी पाने की आस में दसवीं से लेकर बीटेक पास युवा भी पहुंचे। नौकरी में चयनित युवाओं को 12 से 25 हजार की सैलरी मिलेगी। मेले में कई युवा ऐसे भी पहुंचे जिन्हें कंपनियों ने उनकी प्रतिभा को देखकर चयनित कर लिया, लेकिन कार्यक्षेत्र काफी दूर होने का पता चलने पर युवाओं ने वहां जाने से इन्कार कर दिया। वहीं, प्रधानाचार्य हरीश मिश्रा ने बताया 24 अप्रैल को लगने वाले रोजगार मेले में टाटा मोटर्स लखनऊ, 28 को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड व 29 को ओईएफ कानपुर आदि रोजगार व अप्रेंटिसशिप के मौके लेकर आएंगी। इच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए राजकीय आईटीआई पांडुनगर के सीओई भवन में प्लेसमेंट अप्रेंटिस सेल में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed