फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जेई और टीम को खदेड़ा

जेई और टीम को खदेड़ा

Sat, 05 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जेई और टीम को खदेड़ा
चित्रकूट। बकाया बिजली बिल वसूलने गई टीम को ग्रामीणों ने लाठियां लेेकर खदेड़ दिया। साथ ही जेई को पकड़ने का प्रयास किया। जेई ने एक उपभोक्ता के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम विद्युत विभाग के जेई रविकांत अनुरागी छह कर्मचारियों के साथ मुख्यालय से सटे कपसेठी और अमानपुर के पास बकाया और कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों की जांच कर रहे थे। जेई ने बताया कि टीम आटा चक्की संचालक फूलचंद्र के आवास पहुंची और बकाया जमा कराने को कहा।
विज्ञापन


उसने कहा अभी रुपये का इंतजाम नहीं है। उसका कनेक्शन काटने के लिए जैसे ही कर्र्मचारी पोल में चढ़ने लगे तो पूरे मोहल्ले के लोग लाठी लेकर आ गए और टीम को दौड़ा लिया। किसी तरह बचकर जेई और कर्मचारी कार्यालय पहुंचे। जेई ने बताया कि शुक्रवार को फूलचंद्र के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने जेई पर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया जिससे बात बिगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने नौ स्थानों मारे छापे
चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल बांदा के विद्युत प्रवर्तन दल की टीम ने शुक्रवार को तरौंहा और खोही में कई बकाएदार व बिजली चोरी करने वालों के यहां छापेमारी की। टीम में शामिल अवर अभियंता ख्वाजुद्दीन ने बताया कि नौ स्थानों पर छापेमारी की गई है। 62 हजार का समन शुल्क वसूला गया है। टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक जाकिर हुसैन, आरक्षी अवनीश कुमार, सचिन, वीरेंद्र सिंह व विमल शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed