{"_id":"5bd0cacebdec2269b5182d4a","slug":"11540410062-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकें टकराईं, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकें टकराईं, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। बुधवार को कोतवाली घाटमपुर और थाना सजेती क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए चार हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग घायल हो गए। तीन घायलों को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
पतारा प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस चौकी के टेनापुर गांव के सामने कानपुर रोड पर दो बाइकें टकराने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर जहांगीराबाद गांव आ रहे थे। सचेंडी के गांव बखरा (रनियां) निवासी संतोष (23) अपने बड़े भाई रामू (30) के साथ बाइक से जहांगीराबाद गांव में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहा था। बाइक संतोष चलाए था। कानपुर रोड स्थित टेनापुर (प्रतापपुर) गांव के सामने पहुंचा। तभी, सामने से एक अन्य बाइक आने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों भाई गिरे। सिर पर चोट लगने से संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट नहीं लगाए था। जबकि, रामू को गंभीर हालत में सीएचसी से कानपुर रेफरकिया गया है। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाने के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भीतरगांव प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस चौकी साढ़ के गोपालपुर गांव के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार सुरेंद्र कुमार सोनकर (40) और उसका पुत्र शिवम (11) घायल हो गए। हादसे के बाद चालक लोडर लेकर मौके से भाग गया। सुरेंद्र बेटे के साथ गांव गोपालपुर से साढ़ जा रहा था। एक अन्य हादसे में बेंहटा बुजुर्ग गांव के पास रोड किनारे पड़ी पत्थर की गिट्टी पर बाइक फिसल जाने से भीतरगांव के राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी असलेंद्र कुमार जख्मी हो गए। हेलमेट लगाए होने से उनके सिर पर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
वहीं, सजेती क्षेत्र के चतुरीपुरवा गांव के पास बाइक फिसल जाने से उसी गांव निवासी दो युवक प्रशांत सचान (20) और प्रदुम्न शर्मा (17) घायल हो गए। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। इलाज के लिए दोनों को सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया गया जहां से कानपुर रेफर किया गया है।