{"_id":"5bf1bbe4bdec2269b059dadc","slug":"101542568932-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु वेशधारी की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु वेशधारी की धारदार हथियार से हत्या
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव के बाहर लंबे समय से झोपड़ी डाल कर रह रहे एक साधुवेश धारी की उसके साथी ने हत्या कर दी। उसने गर्दन पर बांके से कई वार किए गए। इसकी जानकारी पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू की। सीओ तेज बहादुर सिंह व थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल ने मौके पर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य के लिए नमूने लिए। एसओ ने बताया कि नशेबाजी को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है। मामले में ग्रामीण नागेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या कर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मूलरूप से बिलवाहार अकबरपुर निवासी जटाधारी बाबा उर्फ रामभजन (55) डेरापुर के कपासी कला गांव के बाहर झोपड़ी डालकर लंबे समय से रह रहा था। उसके साथ कपासी कला गांव का ही कृष्ण कुमार भी रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों में अक्सर नशेबाजी के बाद विवाद हो जाता था। रविवार की सुबह गांव का चंद्रशेखर अपने खेत से मिर्च तोड़कर वहां से निकल रहा था। उसने झोपड़ी के पास खून पड़ा देख ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर बाबा के साथ रहने वाला कृष्ण कुमार भागने की कोशिश करने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसने पुलिस को हत्या की कोई ठोस वजह नहीं बताई। उसने बाबा के गर्दन पर बांका से कई वार कर मौत के घाट उतारने की बात स्वीकार की। झोपड़ी के आसपास खून पड़ा था।