{"_id":"63d965eedc5a42181c333ea5","slug":"youvti-se-jabran-nikah-ki-dhamki-kannauj-news-knp741442784-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: जबरन निकाह की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवती को दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: जबरन निकाह की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवती को दी थी धमकी
Wed, 01 Feb 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:59 PM IST
सार
गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर बैंक कर्मचारी ने युवती को धमकी दी। इस पर हिंदू संगठनों ने बैंक में पहुंच कर विरोध किया। वहीं, युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
निकाह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में प्राइवेट बैंक में काम करने वाली युवती ने दूसरे धर्म के सहयोगी युवक पर जबरिया निकाह की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। औरैया जनपद निवासी एक युवक कस्बा की एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है।
विज्ञापन
इसी बैंक में दूसरे जनपद की एक युवती भी नौकरी कर रही है। युवती का आरोप है कि युवक ने प्रेम करने की बात कहते हुए निकाह का प्रस्ताव रखा। उसके इनकार करने पर मंगलवार को युवक ने जबरिया उससे निकाह करने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर कई हिंदू संगठन के पदाधिकारी बैंक पहुंचे और घटना का विरोध किया। इसके बाद युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन