{"_id":"6ac7df91ea184170f10921d3","slug":"womans-condition-worsens-after-treatment-by-quack-kannauj-news-c-214-1-knj1005-157419-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: झोलाछाप के इलाज से महिला की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: झोलाछाप के इलाज से महिला की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
तालग्राम। झोलाछाप के इलाज के बाद महिला की हालत खराब होने पर परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग का दरवाजा खटखटाया है। महिला के भतीजे ने सीएमओ और सीएचसी प्रभारी को गुरुवार को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के बगुलिहाई गांव निवासी रतनधीर ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि कस्बे ताहपुर में बिना पंजीकरण के झोलाछाप क्लीनिक के साथ पैथोलॉजी संचालित कर रहे है। चाची ऊषा देवी को इलाज के लिए क्लीनिक पर लेकर गए थे, जहां इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत और खराब हो गई। उनसे जब इलाज के संबंध में जानकारी मांगी तो संतोषजनक जवाब देने के बजाय उसे धमकाने लगे और पीटने को आमादा हो गए। हालत बिगड़ने के बाद चाची को तिर्वा में भर्ती कराया, काफी दिन चले इलाज के बाद हालत में सुधार हुआ। डिप्टी सीएमओ डॉ. इरशाद सिद्दीकी ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई होगी।