{"_id":"6ac7e94a0a08a3a8ef0a6fd4","slug":"salon-owners-body-found-hanging-in-the-shop-kannauj-news-c-214-1-knj1005-157442-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दुकान में फंदे पर लटका मिला सैलून संचालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दुकान में फंदे पर लटका मिला सैलून संचालक का शव
विज्ञापन
ठठिया। जनखत गांव में हेयर सैलून संचालक ने गुरुवार को दुकान में फंदा लगाकर जान दे दी। दो दिनों से घर न पहुंचने पर परिजन दुकान पर पहुंचे। वहां पर उसका शव लटका मिला। घटना के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई।
सदर क्षेत्र के मोहल्ला मकरंदनगर निवासी रेहान (18) ने जनखत गांव में हेयर सैलून की दुकान खोली थी। रेहान रोजाना घर से दुकान पर आता-जाता था। दो दिनों से वह घर नहीं गया था। सुबह गांव के लोगों ने दुकान का शटर बंद देखा पर ताला नहीं लगा था। ग्रामीणों ने शटर उठाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी रेहान के परिजन को दी।
परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शटर के नीचे से मोबाइल कैमरा डालकर अंदर देखा तो रेहान फंदे पर लटका दिखाई दिया। पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर शव को बाहर निकाला। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।