{"_id":"6ac7e8b882d8cb51c601b814","slug":"beat-wife-in-collusion-with-girlfriend-fled-with-jewelry-and-cashbeat-wife-in-collusion-with-girlfriend-fled-with-jewelry-and-cash-kannauj-news-c-214-1-knj1008-157449-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को पीटा, जेवर-नकदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को पीटा, जेवर-नकदी लेकर फरार
विज्ञापन
छिबरामऊ। अवैध संबंधों का विरोध करने पर युवक ने महिला मित्र के साथ मिलकर पत्नी को पीट दिया। इसके बाद घर से नकदी व जेवर लेकर भाग गया पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। एडीजे द्वितीय के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार को पति व प्रेमिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
ग्राम पश्चिमी मड़ैया निवासी गुलशन ने बताया कि पति चांद खां के एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने लगा। चार नाबालिग बच्चों के पालन-पोषण के कारण वह काफी समय से उत्पीड़न सहती रही। 18 अगस्त की रात दो बजे वह बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। तभी पति महिला को घर ले आया। आरोप है कि दोनों अलमारी का ताला तोड़ने लगे। आहट सुनकर उसकी नींद खुली और उसने विरोध किया तो दोनों ने उसे पीटा और अलमारी से सोने का हार, झाले, बेसर, चेन, चार अंगूठियां, चांदी की पायल और 80 हजार नकद निकालकर बाइक से फरार हो गए।
उसने 1090 पर सूचना देने के साथ ही कोतवाली में तहरीर दी पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने एसपी को डाक से शिकायती पत्र भेजा। कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर युवक व उसकी महिला मित्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।