{"_id":"6ac7e1bfd11ea32f6f0a7568","slug":"50-villagers-down-with-fever-in-janeri-village-woman-dies-kannauj-news-c-214-1-knj1008-157453-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जनेरी गांव में 50 ग्रामीणों को बुखार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जनेरी गांव में 50 ग्रामीणों को बुखार, महिला की मौत
विज्ञापन
ठठिया। गांव में जलभराव और गंदगी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से गांव में वायरल बुखार और डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों में बीमारी को लेकर भय का माहौल है। बुखार से कानपुर में इलाज के दौरान गुरुवार को महिला की मौत हो गई। परिजन डेंगू से मौत होने का दावा कर रहे हैं। उमर्दा ब्लॉक क्षेत्र की भुन्ना ग्राम पंचायत के जनेरी गांव में 50 लोग बुखार की चपेट में हैं। इनमें पांच लोगों की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात कही जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार शुभम (18), एवी कटियार (5), अनिल कटियार (50), कांति कटियार (45), निलेश कुमार (30), सुरभि (18), सिद्धांत (23), इंदिरा देवी (55), पालक (18), अनुरुद्ध (50), विनय कटियार (33), अनिकेत (7), जितेंद्र (25) और मनोज (50) समेत कई लोग बुखार, कमजोरी और अन्य लक्षणों से पीड़ित हैं।
जनेरी निवासी आशु कटियार के परिवार में भी बीमारी ने गंभीर रूप ले लिया। पिता अनिल कटियार (60), माता आशा कटियार (55) और पांच वर्षीय बेटा एवी कटियार के डेंगू से पीड़ित है। हालत गंभीर होने पर तीनों को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान दोपहर में आशा कटियार (55) की मौत हो गई। वहीं अनिल कटियार और पांच वर्षीय एवी कटियार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में फैल रही बीमारी की रोकथाम के लिए सफाई, फॉगिंग और एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा का कहना है कि बुखार से महिला की मौत के बारे में जानकारी नहीं है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और महिला का डेथ ऑडिट कराया जाएगा, जिसमें देखा जाएगा कि महिला की मौत किसी अन्य कारण से तो नहीं हुई है।