{"_id":"6ac7e1fffd8bde0de303e979","slug":"sp-workers-clash-with-police-over-burning-cecs-effigy-kannauj-news-c-214-1-knj1006-157444-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सीईसी का पुतला फूंकने को लेकर सपाइयों की पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सीईसी का पुतला फूंकने को लेकर सपाइयों की पुलिस से झड़प
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) का पुतला फूंकने को लेकर गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई। पुलिसकर्मियों ने जब पुतला छीनने की कोशिश की तो धक्कामुक्की हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय के सामने सीईसी का पुतला फूंक दिया। बाद में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यहां पर भी पुलिस से झड़प हुई। सपा नेताओं ने आठ सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा तथा ईवीएम व वीवीपीएटी के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं ने तिर्वा रोड स्थित नसरापुर गांव के सामने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका। सूचना मिलते ही सीओ सिटी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त केा जनता के विश्वास को बहाल करने के लिए उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक की जाए। साथ ही मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा, ईवीएम और वीवीपैट को समाप्त कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी शामिल है। कहा कि अमेरिका जैसे कई विकसित देशों ने भी ईवीएम को स्वीकार नहीं किया है। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, राष्ट्रीय सचिव रामशंकर लोधी, सपा नेता जय कुमार तिवारी, यश दोहरे, कमलकांत कटियार, नेम सिंह, शशिमा दोहरे, मुकीम खान आदि मौजूद रहे।