{"_id":"64ce9bff06fef7aee709e1a4","slug":"warts-threw-the-girl-into-the-ganges-was-saved-from-a-kilometer-away-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1398-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मौसा ने बालिका को गंगा में फेका, एक किलोमीटर दूर से बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मौसा ने बालिका को गंगा में फेका, एक किलोमीटर दूर से बचाया गया
Sun, 06 Aug 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। मां के साथ ननिहाल आई आठ वर्षीय बालिका को मौसा ने जान से मारने के इरादे से गंगा में फेंक दिया। एक किलोमीटर तक गंगा में बहने के बाद एक घाट पर मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो उसे निकाला गया। इलाज के लिए उसे गुरसहायगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से मां, मौसी और मौसा फरार है।
मामला गुरसहायगंज कोतवाली के नवरंगपुर चौकी के गुरगुचपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के गांव करीमगंज निवासी स्वर्गीय मुजीब की पत्नी गुलअफशां आठ वर्षीय पुत्री गुलनाज के साथ शुक्रवार को गुरगुचपुर निवासी बहनोई आरिफ के यहां आई थी। मां और पुत्री रात में आरिफ के घर ही रुकी थी। गुलनाज ने बताया कि शनिवार की भोर में मौसा आरिफ ने उसे पीटा और घर से बाहर काफी दूर ले जाकर गंगा में फेंक दिया। एक किलोमीटर तक पानी में बहने के बाद चियासर घाट पर सुबह करीब चार बजे साधु लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। उन्होंने पानी में बालिका को बहते हुए देखा तो शोर मचाया। इस पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। उनमें से कुछ लोगों ने पानी में कूद कर बालिका को बेहोशी की हालत में निकाला। मामले की सूचना नवरंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत चौधरी को दी, जिस पर दरोगा प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और बालिका को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। काफी देर बाद बालिका को होश आया तो उसने घटना की जानकारी दी। मामले में नौरंगपुर चौकी प्रभारी हेमंत चौधरी ने बताया कि बालिका के चाचा व परिजनों को बुलाया गया है। उनसे पूछताछ के बाद घटना की सही जानकारी हो सकेगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
सो रही थी नानी, सुबह शोर सुनकर खुली आंख
गुरसहायगंज सीएचसी पहुंची बालिका गुलनाज की नानी शहीदन ने बताया कि शुक्रवार की शाम गुलनाज मां गुलअफशां के साथ घर आई थी। रात में सभी लोग घर पर ही ठहरे थे। देर रात में क्या हुआ, उसे कुछ पता नहीं चला। सुबह शोर सुनकर जब जागी तो घर में गुलनाज, मां गुलअफशां, मौसा आरिफ और पत्नी नदारद थी। काफी देर बाद जानकारी मिली की गुलनाज को गंगा नदी से निकाला गया है, जिस पर वह उन्हें देखने सीएचसी आई हैं।