फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   visarjan yaatra par hamale mein teen kee haalat naajuk, 31 par riport

विसर्जन यात्रा पर हमले में तीन की हालत नाजुक, 31 पर रिपोर्ट

Sun, 07 Feb 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
visarjan yaatra par hamale mein teen kee haalat naajuk, 31 par riport
गुरसहायगंज(कन्नौज)। विसर्जन यात्रा से लौट रहे ट्रैक्टर सवार लोगों पर हमले में घायल 11 में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस 21 नामजद और 10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गांव में दबिश दे रही है। कार्रवाई के डर से हमलावर भाग गए हैं।
विज्ञापन

सौरिख थाना इलाके के गांव खरगपुर निवासी ब्रजमोहन सिंह ने गांव में भागवत कथा कराई थी। शुक्रवार को जलेसर घाट पर गंगा में सामग्री विसर्जन कर तीन ट्रैक्टरों से लोग घर लौट रहे थे। धार्मिक गीतों के साथ जय श्रीराम के नारे लगाने से भड़के कटकैया गांव के एक पक्ष ने इन पर हमला कर दिया था। हमले में 11 लोग घायल हो गए थे। कुछ चुटहिल हुए थे। घायल कंचन, राज सिंह और कल्लू की हालत नाजुक है। इनका जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में बृजमोहन ने कोतवाली में धर्मेंद्र, माखन, कन्हैया, रंजीत, भारत, रामू, शिवम, राहुल, जीतू, शिव सिंह, सनी, अंकित, रणजीत, अजेंद्र, शैलेंद्र, सर्वेश, सुनील सेठ, मानसिंह, रामसेवक, रोहित, अनुज के अलावा कटकैया के 10 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ लूटपाट, महिलाओं से अभद्रता और जानलेवा हमले की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी। कार्रवाई के डर से हमलावर भाग गए। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed