{"_id":"58ee66c24f1c1b462dcf7902","slug":"villagers-performed-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
ग्राम नौली में खाली डिब्बों के साथ प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण पेयजल योजना के तहत क्षेत्र के ग्राम नौली में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। गांव में अधिकतर हैंडपंप भी सूख गए हैं। ऐसे में ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट छाया हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जलनिगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बुधवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौली में गांव की महिलाओं ने हैंडपंप के पास खाली डिब्बा और बाल्टी रखकर प्रदर्शन किया। गांव के ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि ग्रामीण पेयजल योजना के तहत गांव में ओवरहेड टैंक बनवाया गया है। इससे ग्राम पंचायत के सात मजरे उदयपुर, नगला खजुरिया, नगला कायस्थान, गनेशापुर, कासिमपुर, नौली, नंदपुर, महोई आदि गांवों में आपूर्ति की जाती है। पिछले एक सप्ताह से इस ओवरहेड टैंक से एक बार भी पानी की सप्लाई नहीं दी गई। इन सभी गांवों में लगभग दो दर्जन से अधिक हैंडपंप लगे हैं, जिनमें 18 हैंडपंप सूख गए हैं और कई रीबोर की स्थिति में हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कई बार जलनिगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जलनिगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस दौरान अनिल कुमार, रामनिवास, रीता, मुनीराम, रामपाल, सुभाष, अमर सिंह, सुनीता देवी, जयवंती, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, श्रीराम, रामेंद्र व मनोज आदि रहे।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
ग्राम पंचायतों में खराब और रीबोर हैंडपंपों की सूची ब्लाक मुख्यालय से मांगी गई है। शासन द्वारा हैंडपंपों की मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध करा दिया गया है। शीघ्र ही सभी हैंडपंप सही कर दिए जाएंगे। ग्रामीण पेयजल योजना के तहत ओवरहेड टैंक से दिन में तीन बार सप्लाई देने के निर्देश सभी आपरेटरों को दिए गए हैं।-
वीकेश कुमार, अवर अभियंता जलनिगम।