फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   No clue found about the mastermind even after nine days.

Kannauj News: मास्टरमाइंड का नौ दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

Mon, 31 Aug 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
No clue found about the mastermind even after nine days.
तालग्राम। सोना तस्करी के मामले में नाम उछलने के नौ दिन बाद भी कथित मास्टरमाइंड कस्टम पुलिस की पकड़ से दूर है। जांच एजेंसियां उसके ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। वहीं, तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सोना तस्करी के मामले में पकड़े गए संदीप जायसवाल से पूछताछ के बाद महाराजगंज के ठूठीबारी में नेपाल बाॅर्डर पर परचून और कपड़ा दुकानदार रियाज का नाम चर्चा में आया था। उसे तस्करी के नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड बताया जा रहा है लेकिन कस्टम और पुलिस टीम अभी तक उसे पकड़ नहीं सकी है। रियाज के संभावित ठिकानों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसियां नेपाल से भारत तक सोना पहुंचाने वाले नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही हैं।
विज्ञापन

संदीप से जुड़े लोगों, मोबाइल संपर्क और आवाजाही की जानकारी भी जांच का हिस्सा बनी है। माना जा रहा है कि पूछताछ आगे बढ़ने पर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं। रियाज के फरार रहने से जांच एजेंसियों के सामने नेटवर्क की पूरी तस्वीर स्पष्ट करने की चुनौती बनी हुई है, जबकि कस्टम विभाग के अधिकारी ने केवल संदीप जायसवाल और सरोज पंथ की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सोना तस्करी के मामले में कस्टम विभाग की टीम जांच कर रही है। जांच के बाद टीम आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed