{"_id":"6a947765fd06ef95240f9952","slug":"ministers-hand-adorned-with-sisters-rakhis-kannauj-news-c-214-1-knj1023-155221-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बहनों की राखी से सजा मंत्री का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बहनों की राखी से सजा मंत्री का हाथ
विज्ञापन
कन्नौज। रविवार को एक होटल में रक्षाबंधन मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें भावनाओं और आत्मीयता का रंग देखने को मिला। समारोह में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का हाथ बहनों की राखियों से सज गया। बहनों ने उन्हें भाई मानकर राखी बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य व लंबी आयु की कामना की।
समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं और युवतियों में मंत्री को सबसे पहले राखी बांधने की उत्सुकता देखने को मिली। कई बहनें हाथों में थाल सजाए अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। जैसे ही मौका मिला, उन्होंने तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर अपने स्नेह का इजहार किया। मंत्री ने भी बहनों का अभिवादन करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इस अवसर पर बहनों को शगुन के लिफाफे और उपहार स्वरूप साड़ियां भेंट की गईं।
कार्यक्रम के दौरान होटल परिसर में लगातार चहल-पहल बनी रही। राखी, मुस्कान और शुभकामनाओं के बीच पूरा माहौल पारिवारिक उत्सव जैसा दिखाई दिया। अंत में मंत्री ने सभी के साथ भोजन कर खुशियां साझा कीं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी, इत्र कारोबारी कन्हैया दीक्षित, रजनी दीक्षित, पुष्पांजलि दीक्षित, आरएस कठेरिया, विवेक पाठक, गोविंद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट
राखी बांधने को लगी रही कतार
समारोह में पहुंचीं बहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि मंत्री असीम अरुण को राखी बांधने के लिए लगातार कतार लगी रही। कई महिलाओं ने इसे परिवार जैसा आयोजन बताते हुए आयोजक कन्हैया दीक्षित आभार जताया।