फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two children die from diarrhea, 50 people sick

डायरिया से दो बच्चों की मौत, 50 लोग बीमार

Sat, 15 Jul 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 15 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two children die from diarrhea, 50 people sick
डायरिया पीड़ित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सदर तहसील क्षेत्र के गोसाईदासपुर के मजरा पैंदापुर में डायरिया से 48 घंटे के अंदर दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग बीमार है।  बारिश के बाद गोसाईदासपुर के मजरा पैंदावाद में कई जगह जलभराव है। इससे हैंडपंपों का पानी दूषित हो गया है। गांव के बेेंचेलाल की पुत्री सोनम (2), कंचन (6) व बेटा नंदू (4) कई दिन से बीमार थे। इन्हें उल्टी दस्त हो रही थी। तीनों को गुरुसहायगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को सोनम की मौत हो गई।

विज्ञापन


इसी तरह गांव के कृपाशंकर के पुत्र सत्यम (2) ने भी शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। उसे दो दिन पहले जसोदा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी तरह करीब 50 से ज्यादा लोग बीमार चल रहे हैं। इसमें ज्यादातर लोग उल्टी दस्त से परेशान हैं। 48 घंटे के अंदर दो बच्चों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण कृपाशंकर, पप्पू जाटव, राजपाल, विकास, महाराम आदि ने बताया कि गांव में महीनों से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


गांव में बीमारी फैलने के बारे में पीएचसी गुगरापुर में सूचना दी थी, लेकिन कोई नहीं आया। बच्चों की मौत की सूचना पर शनिवार शाम कुछ लोग आए थे। दो दवाएं बांट कर चले गए। उधर, डिप्टी सीएमओ डा. राममोहन त्रिपाठी का कहना है कि डायरिया फैलने की सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजा है। रविवार को गांव में सफाई कराने से साथ ही दवाएं बंटवाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed