फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Masterminds Riyaz and Sandeep's Nepal connection; chats to reveal the secret behind the bricks.

Kannauj News: मास्टरमाइंड रियाज और संदीप का नेपाल कनेक्शन, चैट खोलेगी ईंटों का राज

Tue, 25 Aug 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Masterminds Riyaz and Sandeep's Nepal connection; chats to reveal the secret behind the bricks.
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस की कार में टक्कर के बाद 10 सोने की ईंटों के साथ दबोचे गए आरोपी संदीप जायसवाल को लेकर जांच एजेंसियों के हाथ मंगलवार को बेहद अहम सुराग लगे हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की पड़ताल में संदीप और सोना तस्करी के मास्टरमाइंड रियाज की पुरानी और गहरी दोस्ती की बात उजागर हुई है।
विज्ञापन

अब एजेंसियां इस बात की तफ्तीश में जुटी हैं कि सरहद पार से हो रहे सोने के इस बड़े खेल में दोनों का संपर्क किस स्तर का था और नेपाल से फैला यह नेटवर्क किस-किस जगह तक जुड़ा हुआ है। महाराजगंज के ठूठीबारी निवासी संदीप जायसवाल का नेपाल से गहरा नाता रहा है। उसकी ननिहाल नेपाल के नवलपरासी जिले के देवगांव पटखौली में है। 30 साल पहले उसके पिता संतोष जायसवाल की शादी वहां हुई थी, जिसके बाद से वे वहीं नेवासा पर रह रहे हैं। संदीप की परवरिश भी नेपाल में ही हुई, जिससे उसका वहां लगातार आना-जाना बना रहा। इतना ही नहीं, संदीप के पिता पिछले तीन दशकों से नेपाल में कारोबार कर रहे हैं। भारत में भी उनका बड़ा व्यापारिक ढांचा है; महराजगंज, नौतनवां, बहुआर और बरगदवां में उनके पास चार कंपोजिट शराब दुकानों के जिला वितरक हैं।
विज्ञापन

डिलीट चैट से रिकवर होंगे तस्करी नेटवर्क के राज
एक्सप्रेसवे पर हादसे के तुरंत बाद और पुलिस के हत्थे चढ़ने से ठीक पहले संदीप ने अपने मोबाइल से मोबाइल चैट और कॉल लॉग डिलीट कर दिए थे। मौके पर मौजूद अधिकारियों को तभी आशंका हो गई थी कि डेटा मिटाकर बड़े राज छिपाने की कोशिश की गई है। जांच एजेंसियां अब संदीप के फोन के डिलीटेड डेटा और चैट को रिकवर करने में जुट गई हैं। साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि डिलीटेड डेटा मिलते ही सोने की खेप की सप्लाई लाइन, नेपाल से जुड़े संपर्कों और इस पूरे अंतरराष्ट्रीय स्मगलिंग नेटवर्क की कई अहम कड़ियां बेनकाब हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पकड़े गए आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं था। इससे साबित होता है कि यह तस्करी का ही मामला है। कस्टम और राज्यकर विभाग की टीमें इसी पड़ताल में जुटीं हैं। पुलिस की सर्विलांस टीम भी जुटी है।
-विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed