फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Protest by villagers grappling with waterlogging

Kannauj News: जलभराव से जूझ रहे ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Protest by villagers grappling with waterlogging
समधन। तालाब के पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण न कराए जाने से गलियों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है और ग्रामीणों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। मंगलवार को गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


तालग्राम विकास खंड के ग्राम अनीभोज में स्थित तालाब उफनाने के बाद गलियों में पानी भरने से लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए घुसकर निकलना पड़ रहा है। ग्रामीण अभिनेंद कुमार, नीतीश कुमार, आलोक कुमार, अमीर सिंह, बबलू यादव, मुन्ना सिंह, छोटा आदि ग्रामीणों ने बताया कि एक माह से इस जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

कई बार प्रधान से लेकर बीडीओ तक लिखित व मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जलभराव से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका सता रही है। बीडीओ उमाशंकर साहू ने बताया कि जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सचिव को भेजकर जांच कराकर तालाब के पानी के निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed