{"_id":"6a8dd9f1d00f38ea3709cbb2","slug":"political-parties-inspected-the-security-arrangements-for-evms-kannauj-news-c-214-1-knj1008-154972-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: राजनीतिक दलों ने परखी ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: राजनीतिक दलों ने परखी ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
कन्नौज। ईवीएम वेयरहाउस का डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी की कार्यशीलता जांची और कहा कि सुरक्षित ईवीएम ही निष्पक्ष चुनाव की मजबूत आधारशिला है। इसलिए ईवीएम सुरक्षा में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने भारत निर्वाचन आयोग के सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार कंट्रोल रूम, विद्युत आपूर्ति, बैलट यूनिट और कंट्रोल यूनिट कक्ष, अग्निशमन उपकरण, डबल लॉक प्रणाली, सीलिंग व्यवस्था और समग्र सुरक्षा का जायजा लिया। कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी की कार्यशीलता जांची गई, जो संचालित मिले। उन्होंने सख्त निगरानी, नियमित मॉनिटरिंग और सुरक्षा की निरंतर समीक्षा के निर्देश दिए। वेयरहाउस में साफ-सफाई, विद्युत और अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया।
उन्होंने सभी अधिकारी और कर्मचारी आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।