फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   PRD jawan creates a ruckus over change of duty.

Kannauj News: ड्यूटी बदलने का आरोप लगा पीआरडी जवान ने किया हंगामा

Tue, 25 Aug 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
PRD jawan creates a ruckus over change of duty.
कन्नौज। शहर के तिर्वा क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह नशे में धुत पीआरडी जवान ने बाइक खड़ी कर दी और ड्यूटी बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। क्रॉसिंग पर मौजूद यातायात कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माना। उसे समझाने के लिए यातायात प्रभारी समेत अन्य कर्मियों को 45 मिनट तक पसीना बहाना पड़ा। खाकी वर्दी पहने युवक को हंगामा करते देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिससे मार्ग पर दोनों वाहनाें की कतार लग गई।
विज्ञापन


पीआरडी जवान राम सिंह यादव की ड्यूटी सोमवार को शेखाना में लगाई गई थी। सुबह ड्यूटी बदलते हुए रोडवेज बस स्टेशन के पास लगा दी गई। इससे नाराज होकर पीआरडी जवान नशे में सुबह 10.30 बजे तिर्वा क्रॉसिंग पहुंचा। बाइक को बीच सड़क पर खड़ी कर हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हंगामा करते देख लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इस कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

तिर्वा क्रॉसिंग पर ड्यूटी कर रहे यातायात कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। कर्मियों ने मामले की जानकारी यातायात प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी को दी, जिसके बाद वह अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पीआरडी जवान को समझाने का प्रयास किया। नाराज पीआरडी जवान सड़क पर लेट गया। यातायात कर्मियों को 45 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। यातायात कर्मियों ने भीड़ को हटाकर वाहनों को निकलवाया। यातायात प्रभारी ने बताया कि पीआरडी जवान ड्यूटी बदले जाने से नाराज था। नशे में उसने हंगामा किया। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed