{"_id":"689107460fcf5773ba052c4d","slug":"the-youth-who-climbed-the-mobile-tower-came-down-after-seven-hours-causing-a-stir-kannauj-news-c-214-1-knj1005-135270-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक सात घंटे बाद उतरा, खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक सात घंटे बाद उतरा, खलबली
Tue, 05 Aug 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। श्रंगीरामपुर से गंगाजल लेकर लौट रहे युवक ने बाइक, नकदी, मोबाइल व कपड़ों का बैग गुम होने पर शराब के नशे में फर्रुखाबाद चौराहा पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। उसके बाद पास ही स्थित एक निजी मोबाइल कंपनी के टाॅवर पर चढ़ गया। पुलिस के साथ लोगों के समझाने पर करीब सात घंटे बाद टावर से नीचे उतरा।
मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के ग्राम अलीपुर निवासी जयदीप अवस्थी रविवार को बाइक लेकर फर्रुखाबाद के श्रंगीरामपुर से गंगाजल लेने के लिए निकला था। जल लेकर लौटते समय नशे की हालत में वह अपनी बाइक कहीं खड़ी कर भूल गया। साथ ही पर्स में रखे सात हजार रुपये, मोबाइल व कपड़ों का झोला भी कहीं गुम हो गया।
सुबह चार बजे जब नशा कुछ कम हुआ तो बाइक व अन्य सामान गायब देख उसने फर्रुखाबाद चौराहा पर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पास ही स्थित निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर की चोटी पर चढ़कर बैठ गया। सुबह होने पर लोगों ने उसे टॉवर पर चढ़ा देख पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने पुलिस कर्मियों के साथ उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। रिमझिम बारिश के बीच वह टॉवर पर ही बैठा बाइक व गुम हुआ सामान दिलाने की मांग करता रहा। इस बीच मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। लोग भी नीचे उतारने के लिए उससे मान मनौव्वल करते रहे। उसी दौरान पुलिस को फर्रुखाबाद रोड पर लावारिस बाइक खड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस ने बाइक लाकर युवक से पहचान कराई। तब कहीं 11.30 बजे वह टॉवर से नीचे उतरा। कोतवाल ने बताया कि युवक के परिजनों को बुलाया गया है। कार्रवाई की हिदायत देकर युवक व बाइक को परिजनों के सुपुर्दगी में घर भेज दिया गया है।