{"_id":"6380fdb5d745465989010466","slug":"the-scumbag-who-robbed-inspector-s-car-arrested-kannauj-news-knp7302203128","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इंस्पेक्टर की कार लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इंस्पेक्टर की कार लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
कन्नौज। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर को घायल कर कार लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ शुक्रवार को हुई। इस दौरान पुलिस की गोली से घायल एक बदमाश को दबोच लिया जबकि दो भाग निकले। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
जालौन जनपद में क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक एके सिंह 21 नवंबर को बदायूं कोर्ट में बयान दर्ज कराने जा रहे थे। इस दौरान जलालपुर पनवारा चौकी के पास तीन बदमाशों ने उन्हें घायल कर दिया था। इसके बाद बदमाशों ने उनकी कार लूट ली। शुक्रवार की भोर में चार बजे सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ बदमाशों की तलाश में खोजबीन कर रहे थे।
ठठिया रोड पर बलारपुर गांव के पास संदिग्ध अवस्था में एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। तो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। घेराबंदी कर पुलिस ने भी फायर किए। इसमें लालई खैरगढ़ फिरोजाबाद निवासी प्रेम सिंह के पैर में गोली लग गई, जिससे वह बाइक समेत नीचे गिर गया। इस दौरान फायरिंग करते हुए छोटा लालपुर टॉवर रसूलपुर फिरोजाबाद निवासी सदाकत और कल्लू चक्की आकाशवाणी रामगढ़ फिरोजाबाद निवासी शोएब खेतों की ओर से भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से बाइक और एक तमंचा बरामद किया। इसके बाद घायल बदमाश प्रेम सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर एके सिंह के साथ गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया था। इसमें प्रेमसिंह भी शामिल था। उस पर कई जनपदों में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
--------
वाहन लूटकर गैर राज्यों में करते बिक्री
मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुए बदमाश प्रेम सिंह ने बताया कि वह साथियों के साथ चालकों को पीटकर वाहनों को लूट लेता। इसके बाद मध्यप्रदेश, राजस्थान में सस्ते दामों में वाहनों की बिक्री कर देते।