{"_id":"6133c1018ebc3eb3b3548a6b","slug":"the-ruckus-of-the-young-man-for-applying-the-vaccine-to-the-acquaintance-kannauj-news-knp6502025182","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचित को वैक्सीन लगाने पर युवक का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचित को वैक्सीन लगाने पर युवक का हंगामा
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। वैक्सीनेशन के दौरान परिचित को पहले डोज लगाने से नाराज युवक ने हंगामा कर दिया। इससे काफी देर तक वैक्सीनेशन बंद रहा। बाद में समझाकर युवक को वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी पर 200 डोज होने से दोपहर बाद चार बजे वैक्सीन लगाने का काम बंद हो गया। इससे कई लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ गया।
कस्बे के तिर्वा रोड स्थित सीएचसी पर शनिवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगती है। नंबर को लेकर लोगों की सुबह से भीड़ लग जाती है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने परिचित को लाइन तोड़कर वैक्सीन लगा दी। इसे देखकर काफी देर से लाइन में लगे युवक का सब्र जवाब दे गया। उसने नोकझोंक करते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा होते ही भगदड़ मच गई। डर की वजह से स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीनेशन बंद कर दिया। यह मौके से खिसक गए।
बाद में युवक को समझाकर वैक्सीन लगाई गई। वहीं वैक्सीनेशन के लिए भीड़ के चलते अस्पताल में काफी गहमागहमी रही। पंजीयन कराने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रहे।