फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The nephew identified him and said that his uncle had left the house in anger.

Kannauj News: भतीजे ने की शिनाख्त, बोला- नाराज होकर घर से निकले थे चाचा

Thu, 09 Jul 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The nephew identified him and said that his uncle had left the house in anger.
तिर्वा। कस्बे के डीएन कॉलेज के पास एक खाली प्लॉट में मिले युवक के शव की पहचान गुरुवार को हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक घर से नाराज होकर निकला था।
विज्ञापन




डम्मरपुर गांव निवासी सत्यम को शव की जानकारी मिली। तो वह कोतवाली पहुंचे और वहां रखे शव के फोटो देखकर उसकी पहचान चाचा अनिल प्रजापति (50) के रूप में की। पुत्र रचित ने बताया कि उसके पिता मंगलवार सुबह नौ बजे नाराज हो गए थे और घर से बिना बताए निकल गए थे। इसके बाद से पता नहीं चल पाया था। परिवारजन उनकी तलाश कर रहे थे लेकिन सुराग नहीं मिला। अगले दिन शव मिलने की सूचना सामने आने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed