फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga Cleanliness and 'Seva-Sankalp' Campaign to Gain New Momentum

Kannauj News: गंगा स्वच्छता और सेवा-संकल्प अभियान को मिलेगी नई गति

Fri, 18 Sep 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ganga Cleanliness and 'Seva-Sankalp' Campaign to Gain New Momentum
कन्नौज। जिला वृक्षारोपण, गंगा और पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक शुक्रवार को डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई। इसमें पर्यावरण संरक्षण, गंगा की स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की गई। डीएम ने सेवा और संकल्प अभियान को पर्यावरण से जोड़कर विभागों को रचनात्मक भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सरोवरों की साफ-सफाई, सुंदरीकरण और संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक सरोवर पर जागरूकता बोर्ड और सोलर लाइट लगाई जाए। 30 दिनों के अभियान में जनभागीदारी वाले कार्यक्रम हों और कुछ क्षेत्रों को आदर्श पर्यावरणीय क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण पर्याप्त नहीं, पौधों को जीवित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण जहां हो, ट्री गार्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नदी किनारे बाढ़ रोकने के लिए बांस और अन्य उपयोगी पौधे लगाए जाएं। रंगोली कार्यक्रम को भी पर्यावरण थीम से जोड़ने और प्राकृतिक सामग्री के उपयोग के निर्देश दिए। डीएम ने चौपालों, नगर निकायों और गांवों में गोष्ठी कर जन-जागरूकता बढ़ाने को कहा। नसरापुर में स्वच्छता कार्यों की सराहना करते हुए शेष कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए। लाख बहोशी पक्षी विहार को भी अभियान से जोड़ने और पक्षियों के आगमन से पहले स्वच्छता व व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूगर्भ जल स्तर पर चिंता जताते हुए डीएम ने 10 वर्षों के जल स्तर परिवर्तन की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए भूगर्भ जल विभाग, कृषि वैज्ञानिक, वन, सिंचाई विभाग, ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधानों के साथ विशेषज्ञ गोष्ठी होगी। बैठक में सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, डीएफओ हेमंत सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed