{"_id":"6aad7e7cfbcb4a1f0303fbca","slug":"conflict-between-police-and-devotees-over-ganesh-idol-immersion-kannauj-news-c-214-1-knj1008-156290-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस-श्रद्धालुओं में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस-श्रद्धालुओं में नोकझोंक
विज्ञापन
मानीमऊ/कन्नौज। गंगा में गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर शुक्रवार को पुलिस व श्रद्धालुओं में नोकझोंक हो गई। श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंचकर विसर्जन की जिद पर अड़ गए। पुलिस के रोकने पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बाद में पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था का वास्ता देकर कासिमपुर गांव की पुलिया के पास विसर्जन कराया गया।
हरदोई जिले के राघौपुर से गणेश मूर्ति विसर्जन करने आए श्रद्धालु गंगा जल में विसर्जन पर अड़ गए जबकि पुलिस सुरक्षा कारणों से रोक रही थी। इससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। श्रद्धालु लोडर पर भगवान गणेण की मूर्ति लेकर गंगा घाट पर विसर्जन के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने गंगा में मूर्ति विसर्जन पर रोक होने और सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए गंगा की मुख्य धारा में विसर्जन से मना किया। इस पर श्रद्धालु नाराज हो गए और गंगा में ही विसर्जन करने की मांग पर अड़ गए।
दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस होती रही। पुलिस ने श्रद्धालुओं को समझाने का प्रयास किया कि काफी देर बाद श्रद्धालु मान गए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में कासिमपुर पुलिया के निकट बनाए गए सुरक्षित स्थान पर विधि-विधान से गणेश मूर्ति का विसर्जन कराया गया। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और लौट गए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाढ़ के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। वैसे भी शासन से भू-विसर्जन के सख्त आदेश हैं। इसी कारण गंगा में विसर्जन रोक कर वैकल्पिक स्थान पर विसर्जन कराया गया है।