{"_id":"5772ce414f1c1b0f3e79b116","slug":"the-dumper-drivers-over-extortion-dbangon-dhuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली को लेकर दबंगों ने डंपर चालकों को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली को लेकर दबंगों ने डंपर चालकों को धुना
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल डंफर चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख (कन्नौज)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर गिट्टी, मिट्टी, मौरंग की ढुलाई में लगे डंपर चालकों से दबंगों का अवैध वसूली की मांग को लेकर विवाद हो गया। दबंगों ने चालकों को मारपीट कर घायल कर दिया। गुस्साएं चालकों ने सकरावा रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
तिर्वा रोड निवासी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि हाइवे पर उनकी डंपर गाडिय़ां चल रही हैं। क्षेत्र के ग्राम खरगाई निवासी मनीष, आधार, सचिन, राहुल और बाबा उनके चालकों से अवैध रूप से रंगदारी मांगते हैं। आरोप लगाया कि उन लोगों रुपया न देने पर मंगलवार की सुबह चालकों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें ग्राम नगला डडुअन निवासी चालक राजवीर, ग्राम गदनापुर निवासी चालक योगेंद्र सिंह, ग्राम जयसिंहपुर निवासी चालक रघुराज और ग्राम बिजनापुर निवासी चालक विपिन वर्मा घायल हो गए।
विज्ञापन
मारपीट से गुस्साएं चालकों ने सकरावा रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साएं लोग किसी कीमत पर जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। सूचना पर उपजिलाधिकारी महेशप्रसाद दीक्षित, सीओ वीपी सिंह सोलंकी जाम स्थल पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया। करीब ढाई घंटे तक लगे रहे जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घायल चालक राजवीर, योगेंद्र, रघुराज व विपिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल राजवीर व योगेंद्र को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन