फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The District Magistrate has sought the service books of teachers who have applied for the State Teacher Award.

Kannauj News: राज्य अध्यापक पुरस्कार का आवेदन करने वाले शिक्षकों की डीएम ने मांगी सर्विस बुक

Tue, 28 Jul 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate has sought the service books of teachers who have applied for the State Teacher Award.
राज्य अध्यापक पुरस्कार का आवेदन करने वाले शिक्षकों की डीएम ने मांगी सर्विस बुक
विज्ञापन


-राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चार शिक्षकों ने किया था आवेदन
-शिक्षकों का 24 जुलाई को छिबरामऊ डायट में हुआ था साक्षात्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। राज्य अध्यापक पुरस्कार में आवेदन करने वाले सभी शिक्षकों की सर्विस बुक डीएम कार्यालय में मांगी गई है। पुरस्कार के लिए चार शिक्षकों ने आवेदन किया था और साक्षात्कार के बाद तीन शिक्षकों की फाइल डीएम को अनुमोदन के लिए भेजी गई थी। सर्विस बुक का गहन परीक्षण किया जा रहा है, जिसके बाद शिक्षकों के नाम शासन को भेजे जाएंगे।


राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए शासन स्तर से 16 अप्रैल से सात जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। पुरस्कार के लिए पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेंद्र सक्सेना, प्राथमिक विद्यालय जलालपुर पनवारा के प्रधानाध्यापक मोहित दुबे, प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी की प्रधानाध्यापक सुमनलता और उच्च प्राथमिक विद्यालय जसौली के सहायक अध्यापक अरशद ने आवेदन किया था। छिबरामऊ डायट में 24 जुलाई को प्राचार्य डॉ. अमित सिंह, बीएसए संदीप कुमार, बीईओ संजय कुमार और राजकीय स्कूल के प्रवक्ता ने शिक्षकों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में राकेंद्र सक्सेना, मोहित दुबे और सुमनलता का चयन कर सूची डीएम को अनुमोदन के लिए भेजी गई। प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया को लेकर सतर्कता बरतते हुए डीएम कार्यालय से सभी शिक्षकों की सर्विस बुक मांगी गई है। अब सर्विस बुक के गहन परीक्षण के बाद ही सूची आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है, जिससे चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल और गहरे हो गए हैं। बीईओ मुख्यालय विपिन कुमार ने बताया कि डीएम कार्यालय से शिक्षकों की सर्विस बुक मांगी गई है, जो उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed