फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   76-year record broken in the 'City of Perfumes'; 220 mm of rainfall.

Kannauj News: इत्रनगरी में टूटा 76 साल का रिकॉर्ड, 220 मिलीमीटर बारिश

Sun, 27 Sep 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
76-year record broken in the 'City of Perfumes'; 220 mm of rainfall.
कन्नौज। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने इत्रनगरी में 76 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मानसून की विदाई में 24 घंटे में 220 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड 21 अगस्त 1950 में 212.3 मिलीमीटर दर्ज हुआ था। वहीं 28 सितंबर 1981 को 24 घंटे में 154 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इसके अलावा 17 सितंबर 2024 को 120.6 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड बना था।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक इत्रनगरी में 21 अगस्त 1950 को 24 घंटे के भीतर 212.3 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। यह जिले के मौसम इतिहास में अब तक की सर्वाधिक एक दिन की बारिश है। वर्ष 1981 के सितंबर महीने में 443 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस साल 26 सितंबर तक 436.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। सितंबर 2026 में लगातार कई दिनों तक मानसूनी बारिश हुई। इसके कारण पूरे महीने का कुल आंकड़ा 436.1 मिलीमीटर से अधिक हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीके कनौजिया ने बताया कि सितंबर माह में इस बार सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed