फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The District Judge examined the preparations of the National Lok Adalat

Kannauj News: जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां परखीं

Thu, 04 May 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 04 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The District Judge examined the preparations of the National Lok Adalat
कन्नौज। इसी महीने 21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। उसके आयोजन की तैयारी चल रही है। उसी कड़ी में बुधवार कचहरी में जिला जज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कर तैयारियों को परखा गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश के तहत 21 मई को यहां जिला अदालत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। उसमें आपसी सुलह-समझौते से मुकदमों का निस्तारण कराया जाना है। इसे लेकर कचहरी में पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है। उसी कड़ी में बुधवार को जिला जज अजय श्रीवास्तव आदेश के तहत जनपद न्यायालय कन्नौज के संयुक्त सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में विश्वम्भर प्रसाद अपर जिला जज प्रथम व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत कन्नौज व डॉ. देवेंद्र सिंह फौजदार सिविल जज सीडी व एसीजेएम फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामिल रहे।
विज्ञापन

डॉ. देवेंद्र सिंह फौजदार सिविल जज सीडी व एसीजेएम फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित नोडल अधिकारी (कन्नौज प्रशासन राष्ट्रीय लोक अदालत) की ओर से प्रस्तावित वादों की अद्यतन सूचना प्रस्तुत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

32 हजार से ज्यादा वादों का होगा निस्तारण
इस बार लोक अदालत में 32799 वादों को प्रस्तावित किया गया है। विश्वम्भर प्रसाद अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत कन्नौज ने बैठक में उपस्थित सभी बैंक के मैनेजर व एलडीएम को बैंक व बिजली संबंधी वादों का अधिक से अधिक तामीला कराए जाने और समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को कहा गया कि वह अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed