फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   TET: 17500 students to take exam at 25 centers

टीईटी: 25 केंद्रों पर 17500 छात्र देंगे परीक्षा

Mon, 16 Dec 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
TET: 17500 students to take exam at 25 centers
टीईटी: 25 केंद्रों पर 17500 छात्र देंगे परीक्षा
विज्ञापन

क्रासर
-प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर निगरानी के लिए दो पर्यवेक्षक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की रहेगी ड्यूटी
-प्रधानाचार्यों को पर्याप्त फर्नीचर व सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक व एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी। प्रधानाचार्यों को विद्यालय में पर्याप्त फर्नीचर, पेयजल सहित अन्य संसाधनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
25 परीक्षा केंद्रों पर प्राइमरी स्तर पर लगभग 11500 व उच्च प्राथमिक स्तर पर लगभग 6000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सकुशल कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि 25 सेंटरों पर परीक्षा होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों की जल्द ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में नियमों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

----------------------
स्मार्ट फोन रहेगा प्रतिबंधित
परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी स्मार्ट फोन लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। ये तीनों अधिकारी बिना कैमरा वाला फोन (जो स्मार्ट नहीं है) लेकर जा सकते हैं। परीक्षार्थी केंद्र पर प्रवेश पत्र व काला वॉल प्वाइंट पेन लेकर ही प्रवेश कर सकेंगे। अन्य किसी भी तरह की सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी। कक्ष निरीक्षक व कर्मचारी भी कोई सामग्री लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed