फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers of Tadha yearn for every single drop of water.

Kannauj News: बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्राम टड़हा के ग्रामीण

Fri, 18 Sep 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Tadha yearn for every single drop of water.
प्रेमपुर। ग्राम टड़हा में पिछले चार दिनों से नलों में पानी नहीं आने से ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट शुक्रवार को खड़ा हो गया है। घरों में लगी टोंटियां शोपीस हैं। लगातार चार दिन से आपूर्ति बाधित होने के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी परिवारों के साथ पशुपालकों को हो रही है, जिन्हें पशुओं के लिए भी पानी जुटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए नलों की व्यवस्था की गई है लेकिन चार दिनों से अचानक पानी आना बंद हो गया। शुरुआत में ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन चार दिन गुजरने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। नलों से पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को दूसरे स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है। रोजाना जरूरत का पानी जुटाने में महिलाओं और बच्चों को पानी की व्यवस्था के लिए घर से दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, पशुओं के लिए पानी जुटाना पशुपालकों के लिए अलग चुनौती बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए चार दिन तक इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण लेजम सिंह यादव, रवि यादव, अजमेर सिंह यादव, मोहित यादव व नरेंद्र यादव समेत अन्य लोगों ने कहा कि यदि जल्द पानी नहीं आया तो परेशानी और बढ़ सकती है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से स्थायी समाधान कराने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या होने पर कई दिनों तक गांव को पेयजल संकट से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
टंकी के संचालन के लिए जल निगम की ओर से ऑपरेटर रखे गए हैं। दिक्कत की जानकारी को लेकर ऑपरेटर व जल निगम के अफसरों से संपर्क किया गया, लेकिन किसी ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।
-पुष्पेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed