{"_id":"5faed3888ebc3e27873364ee","slug":"tempo-overturned-after-hitting-a-bicycle-three-injured-kannauj-news-knp5942068144","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से टकराकर टेंपो पलटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल से टकराकर टेंपो पलटा, तीन घायल
विज्ञापन
घायल हरीराम को देखते दरोगा सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। छिबरामऊ-तालग्राम रोड पर अतरौली मोड़ ऊंची पुलिया के पास साइकिल से टकराकर टेंपो खड्ड में पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दो को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया है।
बिचपुर्वा गांव निवासी चंद्रशेखर पाल(30) पुत्र रामलखन कोतवाली गुरसहायगंज के बहादुरपुर निवासी दोस्त कमलेश (32) पुत्र महेंद्र पाल के साथ दिल्ली में टेंपो चलाते हैं। चंद्रशेखर अपने मामा का टेंपो लेकर दिल्ली से दोस्त कमलेश के साथ गांव लौट रहे थे। शुक्रवार को तीन बजे अतरौली गांव निवासी हरीराम (62) त्योहार पर तालग्राम में खरीदारी करने साइकिल से जा रहे थे। अतरौली मोड़ पर साइकिल से टकराकर टेंपो पलट गया।
दरोगा सुरेंद्र सिंह और विनय कुमार ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से हरीराम और चंद्रशेखर को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टेंपो कब्जे में ले लिया।