{"_id":"6ab96361fcd9c80a66001894","slug":"female-cyclist-killed-husband-critically-injured-in-collision-with-motorcycle-kannauj-news-c-214-1-knj1007-156754-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, पति गंभीर
विज्ञापन
चपुन्ना। तेज रफ्तार बाइक ने रविवार को साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया।
सौरिख क्षेत्र के ग्राम टिकुरियन तरिंद निवासी संतोष (50) पत्नी सुशीला देवी (46) के साथ साइकिल से दवा लेने जा रहे थे। गुलरियापुर पावर हाउस के पास सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी सौरिख पहुंचाया।
चिकित्सकों ने सुशीला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, संतोष का इलाज किया गया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रहे है।